25 Apr 2024, 11:42:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

आग से झुलसीं हिना खान - शेयर की जले हुए हाथ की फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 5:10PM | Updated Date: Apr 22 2019 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्‍टार प्‍लस के शो कसौटी जिंदगी की 2 की शूटिंग के दौरान शो में कोमोलिका बनी हिना खान आग की चपेट में आ गईं। इस दौरान हिना खान का हाथ जल गया है। हिना खान ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी इंस्‍टाग्राम पर स्‍टोरी शेयर कर दी है। हिना खान ने अपने जले हुए हाथ के फोटोज शेयर किए हैं। 
 
हिना खान टेलीविजन की मोस्ट पॉपुलर अभिनेत्री हैं जिन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत स्‍टार प्‍लस के सीरियल 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' से की थी। इस शो से हिना खान इतनी पॉपुलर हुईं थी कि उन्‍हें घर घर में पहचान मिली थी। इस शो में उनके किरदार का नाम अक्षरा था और ये शो उन्‍हीं के इर्दगिर्द बुना गया था। तकरीबन 8 साल इस शो में काम करने के बाद में हिना खान ने शो को अलविदा कह दिया था।
 
हिना खान शो के सेट पर एक सीक्‍वेंस शूट कर ही थीं और वह ब्रेक पर जाने की जल्‍दबाजी में थीं। इसी जल्‍दबाजी में हिना खान ने अपना हाथ जला लिया। हिना खान के साथ हुए इस हादसे के बाद  फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। घटना के बाद हिना खान को तुरंत उपचार दिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »