28 Mar 2024, 15:01:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दयाबेन के बाद अब इस अभिनेत्री ने भी छोड़ा तारक मेहता...शो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 5:36PM | Updated Date: Apr 8 2019 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी का सबसे लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार अभिनेत्री दिशा वकानी के जाने के बाद अब यह खबरें आ रही हैं कि शो की दूसरी अभिनेत्री भी यह शो छोड़ कर जा रही हैं। बताया जा रहा है कि शो की अभिनेत्री निधि भानूशाली भी शो को छोड़ रही हैं। निधि इस शो में सोनू का किरदार निभा रही है जो आत्माराम भिंदे की बेटी है। खबरें आ रही हैं कि निधि ने शो छोड़ने की वजह अपनी पढ़ाई बताई है। निधि अब अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहती हैं।
 
खबरों के अनुसार, शो के मेकर्स अब दयाबेन से पहले सोनू की वापसी करना चाहते हैं। शो के आने वाले एपिसोड में यह दिखाया जाएगा कि सोनू को उसके माता-पिता आगे की पढ़ाई के लिए विदेश भेज रहे हैं। उसके बाद शो केफैन्स के लिए मेकर्स सोनू के नए किरदार को सामने ला आएंगे। अब मेकर्स ने सोनू के नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। आपकी जानकारी केलिए बता दें कि झील मेहता ने सबसे पहले सोनू का किरदार निभाया था उसके बाद निधि भानूशाली ने यह किरदार निभाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »