28 Mar 2024, 15:58:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » tv

मां बनीं 'भाबी जी घर पर है' की 'अनिता भाभी', बेटे को दिया जन्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 11:29AM | Updated Date: Jan 19 2019 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भाबीजी घर पर हैं की अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन के घर किलकारी गूंज उठी है। सौम्या टंडन ने बेटे को जन्म दिया है। आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी के कारण सौम्या ने टीवी शो भाबीजी घर पर हैं से ब्रेक लिया था।  सौम्या टंडन ने जूम टीवी से बातचीत में बेटे को जन्म देने की बात को कन्फर्म किया है। इससे पहले सौम्या टंडन ने एक फोटो पोस्ट किया था। इस फोटो में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं।
 
सौम्या ने इस फोटो के साथ लिखा था- सौम्या टंडन ने इस फोटो के साथ लिखा है- इससे पहले मैं अपने बेबी बंप को गुड बॉय कहूं। मैंने सोचा कि इसके साथ एक आखिरी फोटो क्लिक करवा लूं (Before I say goodbye to my bump. I thought let me get clicked.) अनीता ने  बताया कि वह प्रेग्‍नेंसी के दौरान भी काम करना जारी रखना चाहती हैं। उन्‍होंने कहा कि मैं हमेशा एक्‍ट‍िंग करते रहना चाहती हूं। मां बनने का मतलब किसी भी मह‍िला के सपनों का मर जाना नहीं है।
 
सौम्या ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। सौम्या ने प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए लिखा था-  मैं आज किसी जादूगर की तरह महसूस कर रही हूं। मुझे लगता है मैं सुपरहीरो बन गई हूं। मैं प्रेग्नेंट हूं और हर वक्त जीने की कोशिश कर रही हूं।सौम्या टंडन प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान देती थीं। वह सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो और फोटो भी शेयर करती थी। 
 
सौम्या ने साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 10 साल तक डेट किया था। सौरभ रॉयल बैंड ऑफ स्‍कॉटलैंड के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं और उन्होंने CLSA (Calimere Sports) के लिए भी काम किया है। सौम्या भाबीजी घर पर है के अलावा शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म जब वी मेट में भी काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर की बहन का रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी शो एंटरटेनमेंट की रात भी होस्ट किया था।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »