18 Apr 2024, 05:45:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

इन देशों में आप बिना वीजा कर सकते हैं सफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 3:20PM | Updated Date: Oct 27 2017 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जब भी हम कहीं घूमने की बात करते हैं तो एक समस्या जो सबसे बड़ी हमारे सामने आती है वो है वीजा की। वीजा के बगैर हम किसी दूसरे देश में जहा हमें जाने की मनाही हो वहां वीजा लिये बगैर आप नहीं जा सकती। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जहां हम बीना वीजा के जा सकते हैं और अपने टूर का आनंद ले सकते हैं।

फिजी
आधिकारिक रूप से गौर करें तो फ़िजी द्वीप समूह को गणराज्य के नाम से जाना जाता है। बता दें कि यह दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में एक द्वीप देश है। यह न्यूज़ीलैंड के नौर्थ आईलैंड से करीब 2000 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है। बेहतरीन प्राकृतिक नजारों के नजरिए से ये देश काफी धनी है। बड़ी और अच्‍छी बात ये है कि यहां पर घूमने के लिए आपको वीजा जैसे झंझटों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

जमैका
ग्रेटर एंटीलिज पर स्थित एक द्वीप राष्ट्र है जमैका. 234 किमी लंबाई और 80 किमी चौड़ाई वाले इस द्वीप राष्ट्र का कुल विस्तार 19, 100 वर्ग किमी है। कैरेबियन सागर में स्थित यह देश क्यूबा से 145 किमी दक्षिण और हैती से 190 किमी पश्चिम में स्थित है। खूबसूरती की बात करें तो इस शब्‍द के नए मायनों से परिचित कराएगी आपको ये जगह, वो भी बिना वीजा।

डोमिनिका
डोमिनिका उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में बसा एक देश है। इस देश की खासियत है इसकी खूबसूरती। यहां की खूबसूरती में आप जरूर खो जाएंगे, और यहा सालभर आपको आपके ही तरह के सैलानी मिल जाएंगे जो यहा अपनी छुट्टियां मनाने आएं होंगे।

ईक्वाडोर
वास्‍तविक रूप पर गौर करें तो ईक्वाडोर गणराज्य, दक्षिण अमेरिका में स्थित एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य है। देश के उत्तर में कोलंबिया, पूर्व और दक्षिण में पेरू और पश्चिम की ओर प्रशांत महासागर स्थित है और सभी खूबसूरत हैं।

ग्रेनाडा
ग्रेनाडा की बात करें तो यह दक्षिण पूर्वी कैरेबियन सागर में ग्रेनेडियन्स के दक्षिणी छोर पर स्थित है। यह एक संप्रभु द्वीप देश है, जो ग्रेनाडा द्वीप व छह छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। यहां की खूबसूरती काबिल-ए-तारीफ है, जो भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा के घूमने की इजाजत देती है।

एल साल्वाडोर
एल साल्वाडोर मध्य अमेरिका में स्थित सबसे छोटा और सबसे सघन आबादी वाला देश है। ग्वाटेमाला और हौण्डुरास के बीच इसकी सीमाएं प्रशांत महासागर से मिलती है। यह फोंसेका खाड़ी पर स्थित है, जिस तरह निकारागुआ दक्षिण की ओर मिलती है। यहां आप बिना वीजा के प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

नेपाल
नेपाल, एक दक्षिण एशियाई भूपरिवेष्ठित हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत है। जानना जरूरी होगा कि नेपाल के 81 प्रतिशत नागरिक हिन्दू हैं।

भूटान
भूटान का राजतंत्र हिमालय पर बसा दक्षिण एशिया का एक छोटा और महत्वपूर्ण देश है। यह देश चीन और भारत के बीच स्थित है। इस देश का स्थानीय नाम द्रुक यू है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »