29 Mar 2024, 01:41:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

इन जगहों पर ले बारिश का मजा, पार्टनर होगा खुश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2017 9:49AM | Updated Date: Jul 5 2017 9:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मानसून  शुरू हो चुका है। जाहिर है यह मौसम बड़ा ही सुहावना रोमांस भरा होता है। इस मौसम में अधिकतर कपल्स घूमने का प्लान बनाते हैं, ताकि वह बारिश का भरपूर लुत्फ उठा सकें। अगर आप भी उन्हीं कपल्स जैसी सोच रखते हैं तो हम आपको कुछ खूबसूरत शहरों के बारे में बताएंगे, जहां बारिश का मजा दोगुना हो जाएगा और पार्टनर भी खुश। 

कोडईकनल - मानसून का मजा लेने के लिए आप तमिलनाडु की कोडईकनल चुन सकते है क्योंकि यहां बरसात के मौसम में सूरज बादलों के बीच लुका-छिपी खेलता रहता है। यहां आपको बहुत से लोग घूमते दिखाई देंगे। खूबसूरत वाटरफॉल्स में आप अपने पार्टनर के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं। 

केरल - केरल में मौजूद खूबसूरत हिल स्टेशन वाटरफॉल्स के लिए जाना जाता है। जून से लेकर सितंबर के बीच यहां का मौसम काफी अच्छा रहता है और मानसून में यहां टूरिस्टों की संख्या ज्यादा देखने के मिलती है। 
 
अलेप्पी - यहां आपको मानसून के सीजन में आपको चारों तरफ हरियाली देखने को मिलेगी। इसी के साथ कई खूबसूरत झरने और शिकारा में बैठने का नजारा मिलेगा। लकड़ी की बनी इस बोट पर बैठने का मजा ही कुछ अलग है। 
 
गोवा - गोवा सदाबहार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है लेकिन बरसात के मौसम में यहां का मजा ही कुछ अलग है। यहां आप पार्टनर के साथ बीच पर मस्ती के साथ-साथ कार्निवॉल में हिस्सा ले सकती हैं। मानसून के दौरान यहां साओ-जाओ आयोजित किया जाता है। 
 
लोनावला - पुणे का लोनावला बेहतरीन मानसून डेस्टिनेशन है। जून से लेकर सितंबर तक यहां टूरिस्टों की लाइन लगी दिखाई देती है। यह जगह कुदरत पसंद लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »