24 Apr 2024, 03:08:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

सच में एक शहर है ‘टिंबकटू’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2017 9:58AM | Updated Date: Jun 11 2017 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथकों में रचा-बसा शहर टिंबकटू वास्तव में इस दुनिया में न सिर्फ़ मौजूद है, बल्कि एक जीवंत शहर भी है। अफ्रीकी देश माली के उत्तरवर्ती हिस्से में स्थित टिंबकटू पुराने समय में  महत्वपूर्ण व्यापार  केंद्र के रूप में था। यहां पर प्राचीन इस्लामी पांडुलिपियों का एक समृद्ध संग्रह है । प्राचीन माली राष्ट्र के नरेश कंकन मोउसा ने चौदहवीं सदी में काहिरा के शासकों को इतनी भारी मात्रा में सोने के उपहार दिए कि सोने की कीमत मुंह के बल गिर गई। बताते हैं कि उस जमाने में टिंबकटू में सोने और नमक की कीमत बराबर हुआ करती थी। यूरोपीय यात्रियों ने टिंबकटू के शानो-शौकत की खबर दुनिया भर में फैलाई। लेकिन टिंबकटू की ख्याति पुराने समय में एक धार्मिक केंद्र के रूप में भी थी। शहर व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र था और गैरमुस्लिमों, मसलन यूरोपीय यात्रियों के लिए शहर में टिकना वर्जित था। संभवत: इसी कारण शहर बाहरी दुनिया के लिए धीरे-धीरे एक रहस्य बनता गया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »