25 Apr 2024, 12:19:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

क्‍या आप जानते हैं ताज महल की ये कुछ अनसुनी बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2017 11:17AM | Updated Date: Jun 1 2017 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ताजमहल दुनिया के आठ अजूबों में से एक है। इसकी नायाब खूबसूरती को देखने के लिए लोग दुनिया भर से आते हैं। प्यार का निशानी कही जाने वाली इस ईमारत के बारे में बहुत से दिलचस्प तथ्य भी हैं, जिनको बहुत कम लोग जानते हैं। आप भी इस बार ताज महल देखने जा रहे हैं, तो इन फैक्ट को जरूर पढ़ लें। 
 
ताज महल की कुछ अनसुनी बातें
1. ताज महल की नींव को मजबूती देने के लिए जिस लकड़ी का इस्तेमाल किया गया, वो पानी की नमी से मजबूत बनी रहती है। यमुना के पानी से इस लकड़ी को मजबूती मिलती है और इसी कारण ताज महल आजतक मजबूत है। 
2. ताज महल शाहजहां का चौथी बेगम मुमताज की याद में बनवाया गया था। मुमताज की मौत 14वें बच्चे को जन्म देते हुए हुई थी। 
3. ताज महल को बनाने में 22 साल लगे थे और लगभग 22,000 मजदूरों ने इसे बनाया था। 
4. इस खूबसूरत इमारत को 1632 में बनाने का खर्च  3.2 करोड़ रुपए आया था। इस समय अगर इसे बनाया जाता, तो 6800 करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च आता। 
5. ताज महल में दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जानी वाली इमारत है। हर साल 120000 लोग यह इमारत देखने के लिए आते हैं। 
6. ताज महल का रंग दिन में 3 बार बदलता है। दिन में गुलाबी, रात को दुधिया और चांदनी रात में सुनहरा दिखाई देता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »