20 Apr 2024, 00:37:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

जानें गर्मियों में सबसे ठंडे पर्यटन स्थल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2017 3:39PM | Updated Date: May 14 2017 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हर साल गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप मनाली या मसूरी जाकर बोर हो गये हैं तो जाने भारत के दस ऐसी ठंडी जगहों के बारे में जहां आपकी छुट्टियों और भी यादगार रहेंगी। लेकिन घूमफिर कर हमारे दिमाग में मनाली, शिमला, कश्मीर, मसूरी आदि आते हैं..लेकिन छुट्टियाँ होने के कारण यहां भीड़ इतनीअधिक हो जाती है यहां पर्यटक अपनी छुट्टियों को अच्छे से एन्जॉय नहीं कर पाते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों से रूबरू कराने जा रहें है... जहां आपको मनाली से भी ज्यादा ठंडक का एहसास होगा और भीड़भाड़ से दूर आप अपनी छुट्टियों को और भी यादगार बना सकेंगे।

द्रास कारगिल से करीब 62 किलोमीटर दूर स्थित खूबसूरत और बेहद ठंडा शहर द्रास समुद्र तल से करीब 3280 मीटर ऊंचाई पर बसा है। इसे 'लदाख का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। राष्ट्रीय राज मार्ग-1 पर शानदार सड़क है, जिस पर आप बेहतरीन नजारों के बीच यात्रा कर सकते हैं। यह शहर पर्यटकों के बीच अपने उबड़ खाबड़ प्राकृतिक दृश्य के लिए मशहूर है।
 
हेमकुंड साहिब हेमकुंड साहिब जिसे गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब जी भी कहते हैं, सिक्खों का मुख्य तीर्थस्थल है, जो उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। यह क्षेत्र ग्लेशियर झील से घिरा हुआ है। लोगों को यहाँ तक पहुँचने के लिए 13 किलोमीटर की पैदल यात्रा या फिर खच्चर द्वारा यात्रा करनी होती है। ठंड के मौसम में बर्फ से ढके हुए इस क्षेत्र की सैर, गर्मी में ही की जाती है।
 
उत्तरी सिक्किम सिक्किम राज्य का उत्तरी सिक्किम क्षेत्र, सबसे उँची चोटी कंचनजंगा का घर भी है। उत्तरी सिक्किम भारत के सबसे ठंडे क्षेत्रों में से एक है। यहाँ का तापमान कम से कम -40 डिग्री तक पहुँच जाता है। यहाँ की कई लोकप्रिय जगह जैसे लाचुंग मठ, ज़ीरो पॉइंट आदि और यहाँ की संस्कृति।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »