29 Mar 2024, 16:32:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

अपनी ओर आकर्षित करते ये डेस्टिनेशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 6:30PM | Updated Date: Apr 26 2017 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया में कई घूमने-फिरने के लिए खूबसूरत प्लेस है, जो पहली नजर में ही हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेते है। इन जगहों को देखकर हर किसी का वहां बस जाने को दिल करता है। अगर आप दुनिया में कुछ ऐसी ही जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो भारत भी इसमें शामिल है।  

वेलप्रासो, चिली
चिली शहर दुनिया के खूबसूरत शहरों में से एक है। चिली के वेलप्रासो इलाका रिहायशी रंगीन तरीके से सजा है। सभी मकान अलग-अलग रंगों से रंगे हैं। इस शहर को ज्वैल आॅफ पैसिफिक कहा जाता है। समुद्र किनारे बसा होने के कारण यहां का नजारा काफी सुहावना लगता है। 
 
कोपेनहेगन, डेनमार्क
यह शहर दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। इस शहर के लगभग सभी मकानों का डिजाइन्स एक जैसा है, जो डिफरेंट रंगों से रंगे है। यह शहर टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। 
 
वरनाजा, इटली
समुद्र के किनारे 12 वर्ग किमी इटली का वरनामा कस्बा छोटे-छोटे अपार्टमेंट में बना है, जिनको अलग-अलग रंगों से रंगा गया है। इतना ही नहीं समुद्र के किनारों पर खड़ी नाव भी अलग-अलग रंगों से रंगी पड़ी हैं। 
 
बो-काप, साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका में बसा बो-काप शहर देखने में काफी सुंदर और आकर्षक है। इस शहर में बने मकानों को मलय क्वार्टर का नाम भी दिया गया है। जहां इस शहर के लगभग सभी मकानों को अलग-अलग रंगों से रंगा हुआ है, वहीं यहां आपको घर के आस-पास रंग-बिरंगे फूले लगे दिखाई देंगे। 
 
व्रोक्ला, पोलैंड
प्राचीन इमारत और संस्कृति की दृष्टि से यह शहर काफी मशहूर है। यूरोपीय वास्तुकला पर आधारित इस शहर में रंग-बिरंगी इमारतें दिखाई देती है। 
 
जोधपुर, भारत
भारत के जोधपुर शहर को ब्लू सिटी कहा जाता है, क्योंकि यह पूरा शहर नीले रंग से रंगा रहता है, क्योंकि यहां के लोगों का कहना है कि नीला रंग काफी शुभ और गर्मी से बचाए रखता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »