29 Mar 2024, 19:44:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बर्फ से बना हार्बिन शहर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2017 3:00PM | Updated Date: Jan 18 2017 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग ऐसे इलाकों में जाना पसंद करते हैं, जहां जाकर वो बर्फबारी का मजा ले सकें। कुछ लोग शिमला जाते हैं, तो कई मनाली। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पूरी बर्फ से बनी है। चीन में एक ऐसा शहर है, जो पूरा बर्फ से बना है। आपने कई फेस्टिवल के बारे में सुना होगा, लेकिन चीन का हार्बिन शहर में एक अनोखा त्योहार मनाया जाता है। 
 
चीन के एक शहर में हर साल जनवरी में आइस और स्नो नामक फेस्टिवल मनाया जाता है, जिसमें बर्फ से पूरा शहर बना दिया जाता है। इस त्योहार में शामिल होने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं और बर्फ के बड़े ढांचे बनाते हैं। यह त्योहार एक महीने तक चलता है। हैरानी वाली बात तो यह है कि जनवरी के महीने में इस शहर का तापमान -17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
 
चीन में मनाए जाने वाला यह त्योहार परी दुनिया में मशहूर है। इस त्योहार में होने वाला लैंटर्न शो और गार्डन पार्टी काफी फेमस है, जिसमें शामिल होने के लिए लोग आते हैं।  इतनी ज्यादा ठंड होने पर भी अधिक संख्या में लोग इस त्योहार में शामिल होते हैं। वैसे यहां की खूबसूरती और इस फेस्टिवल को देखते हुए लोग खुद को यहां आने से रोक नहीं पाते।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »