20 Apr 2024, 10:50:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

पंचगनी के गेस्ट हाऊस में फ्री में ठहरें...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2016 12:05PM | Updated Date: Dec 2 2016 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप अपने बिजी लाइफ स्टाइल के कारण थक चुके हैं और कुछ दिनों के लिए परिवार के साथ राहत पाना चाहते हैं। इसके लिए आज हम आपको एक खास जगह के बारे में बता रहे हैं। एक ऐसा गेस्ट हाऊस है, जहां पर आप फ्री में रह सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस रोजाना 3 घंटे आॅर्गेनिक खेती करना पड़ेगी। 

पंचगनी की इस जगह पर आप फुर्सत के कुछ पल बिता सकते हैं। कुदरती नजारों में बना पंचगनी के लॉ मिशन होटल में 4 कमरे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह गेस्ट हाऊस एक ऐसे दम्पति का है, जो मुंबई में रहते थे और अपनी भागदौड भरी जिंदगी से परेशान होकर अपनी बेटी के साथ पंचगनी आ गए। 

इस पति पत्नी ने यहां पर वूफिंग नाम की एक पहल शुरू की। इसके अंतर्गत जो लोग लॉ मिशन में रहना चाहते थे, उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। उनको सिर्फ दिन में 3 घंटे यहां बने आॅर्गेनिक फार्म में काम करना होगा। यहां काम करने वालों को किसान कहा जाता है। 

इस अनोखी पहल से प्रेरित होकर कई और लोग भी अपनी परेशानियों को अनोखे तरीके से हल करने के बारे में सोच रहे हैं। इस ईरानी दम्पति की सोच ने इनकी परेशानी दूर कर दी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »