कई लोग विदेश जाकर घूमने का शौक रखते हैं, क्योंकि लोगों का मानना है कि विदेश में घूमने के लिए बहुत सुंदर प्लेस हैं, लेकिन उनकी यह सोच गलत है।
भारत में भी बहुत सी ऐसी जगहें है, जो विदेशों को भी पीछे छोड़ देती है और यहां घूमकर आप बाहर जैसा नजारा लें सकते है। ऐसे ही कई लोग हैं, जो फ्रांस घूमने का सपना देखते है, लेकिन किसी पैसों की कमी के कारण नहीं जा पाते।
भारत में मौजूद पुडुचेरी को फ्रांस का नाम दिया गया है। इसकी खास बात यह जगह हुबहू फ्रांस की कॉपी है। यहां पर घूमने पर लगता ही नहीं है कि आप भारत में हैं। समुद्र के किनारे बसे इस प्रदेश में घूमने लायक कई जगह मौजूद हैं। यहां पर आप बिना पासपोर्ट और विजा के घूम सकते हैं।
एक बेहतरीन टाउन प्लानिंग के अनुसार फ्रांसिसियों के लिए यहां पर जो टाउनशिप बसाई गई है, उसे व्हाइट टाउन के नाम से पहचाना जाता है।
पुडुचेरी में सबसे खास महापुरूष की प्रतिमा प्रॉमीनॉड बीच पर लगी हुई है। इस कारण इस बीच को महात्मा गांधी बीच के रूप में भी जाना जाता है।
गांधी जी की प्रतिमा के सामने ही फ्रेंच वॉर मेमोरियल है। इसके अलावा यहां पर हर वर्ष 14 जुलाई के दौरान फ्रेंच सैनिकों की याद में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
पुडुचेरी का चर्च सेक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च दुनिया भर में मौजूद है। इस चर्च में तमिल और अंग्रेजी में प्रार्थना होती है। इसकी खास बात यह है कि 2000 लोग एक साथ ही प्रार्थना कर सकते हैं।