25 Apr 2024, 03:44:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle » Travel

पर्यटकों को अपनी ओर आर्कषित करता है 'हवा महल'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2015 6:01PM | Updated Date: Dec 28 2015 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। भारत दुनिया भर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां की संस्कृति पूरी दुनिया में मशहूर है। पर्यटक यहां शांति की खोज के लिए भी आते हैं। यहां पर्यटन के लिए बहुत सुंदर स्थल हैं।

गौरतलब है कि भारत तेजी से विदेशी पर्यटकों के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में उभर रहा है। हर साल यहां दुनिया के कोने कोने से पर्यटक आते हैं और यहां की सुंदरता और विविधता का आनंद लेते हैं।

कभी त्यौहार, तो कभी किसी समारोह में आने वाले विदेशी पर्यटक यहां के रंग में रंग जाते हैं। भारत के लोगों का अपनापन भी पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। आज हम आपको भारत के कुछ चुनिंदा ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बता रहे हैं। यहां फैमिली या पार्टनर के साथ भी आया जा सकता है।

गुलाबी नगरी जयपुर की आलीशान इमारत ‘हवामहल’ राजस्थान के प्रतीक के रूप में दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस इमारत में 365 खिड़कियां और झरोखे बने हैं।

इसका निर्माण 1799 में जयपुर के महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था। राजस्थानी और फारसी स्थापत्य शैलियों के मिले-जुले रूप में बनी यह इमारत जयपुर के ‘बड़ी चौपड़’ चौराहे से चांदी की टकसाल जाने वाले रास्ते पर स्थित है।

हवामहल के आनंदपोल और चांदपोल नाम के दो द्वार हैं। आनंदपोल पर बनी गणेश प्रतिमा के कारण इसे गणेश पोल भी कहते हैं। गुलाबी नगरी का यह गुलाबी गौरव अपनी अद्भुत बनावट के कारण ही आज विश्वविख्यात है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में होने की वजह से यहां हवाई, रेल और सड़क मार्ग, किसी भी साधन से पहुंचा जा सकता है। राजस्थान की गर्मी जलाने वाली होती है, इसलिए यहां सर्दियों में जाना बेहतर रहेगा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »