24 Apr 2024, 07:09:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle » Travel

सैलानियों को लुभाने वाला अनोखा पर्यटन स्थल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2015 4:39PM | Updated Date: Nov 21 2015 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समंदर का जो नजारा केरल में है वह शायद ही हिंदुस्तान के किसी कोने में हो। केरल एक अनोखा पर्यटक स्थल है जो पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करता है। केरल पर्वत-पहाड़ियों और नदियों से घिरा हुआ है। वर्षा ऋतु मे यहा का नजारा देखने लायक होता है जो बेहद खूबसूरत लगता है। केरल को मानसून सीजन मे ड्रीम सीजन के नाम से भी जाना जाता है। केरल आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट के लिए बहुत फेमस है इसलिए ज्यादा तर लोग इस मौसम को चुनते है और इस मौसम मे बॉडी को उपयुक्त वातावरण भी मिलता है। इस मौसम मे लोगो को आकर्षक आॅफर भी मिलते है।

यहाँ की हरियाली मन को लुभा लेने वाली है। वहा के लोग भले ही कम अंग्रेजी और हिन्दी समझते है लेकिन वहा आपको मेहमान नवाजी मे कोई कमी महसूस नही होगी। केरल का खाना बहुत ही स्वादिष्ट होता है जो वो केले के पत्ते मे परोसा जाता है। यहाँ का द्रश्य देख के आप विदेशी लम्हे भी भूल जाएगे।

कब और कैसे जाए- आप 12 महीने केरल जा सकते है। यहा के तापमान मे ज्यादा फेरबदल नही होता है। गर्मी मे यहा का तापमान थोड़ा ज्यादा होता है करीबन 24 -33 डिग्री सेल्सियस तक। सदीर्यों मे 22-33 डिग्री सेल्सियस तक और वर्षा ऋतु 22-28 डिग्री सेल्सियस। सूती के कपड़े रखे तो बेहतर होगा। टोपी और धूप का चश्मा रखना न भूले। केरल जाने के लिए आपको रेल सेवा आसानी से मिल जाएगी। हवाई जहाज से भी जा सकते है ये ज्यादा खचीर्ला नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »