29 Mar 2024, 16:06:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

देश में विदेश का मजा, वो भी बहुत कम खर्च में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2015 4:30PM | Updated Date: Sep 5 2015 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। पहाड़ों, झीलों और चारों ओर घने जंगलों की हरियाली तमिलनाडु के प्राकृतिक नजारों को बहुत ही खूबसूरत बना देती है। तमिलनाडु की एक जगह है कोडाइकनाल, जहां की खूबसूरती की बात ही कुछ अलग है। दरअसल, इसके नाम का मतलब है ‘गिफ्ट ऑफ फॉरेस्ट’ समुद्र तल से 2,133 मीटर ऊंचा कोडाइकनाल तमिलनाडु के पश्चिमी घाटों में बसा हुआ है।

चिलचिलाती गर्मी से बचने और सुहावने मौसम का मजा लेने के लिए पूरे साल यहां आने वाले लोगों का तांता लगा रहता है। 12 साल में एक बार खिलने वाले कुरुंजी फूल को भी देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। यह फूल सिर्फ कोडाइकनाल में ही देखने को मिलता है। चारों ओर एकाशिया और पियर के पेड़ यहां की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं।

यहां का मौसम ज्यादातर ठंडा ही रहता है। यहां की इकोनॉमी में टूरिज्म का बहुत बड़ा योगदान है। आइए, जानते हैं यहां आकर और किन-किन जगहों पर घूमा जा सकता है। बेरिजाम लेक- बेरिजाम लेक के आसपास की हरियाली सैलानियों को ज्यादा लुभाती है। झील के आसपास कई तरह के फूल और छोटे-छोटे पौधे देखने को मिलते हैं। साथ ही, आसपास के गांवों में पानी की सप्लाई भी इसी झील से होती है।

वन विभाग की तरफ से कुछ खास गाड़ियों को ही यहां आने की परमिशन मिली हुई है। फायर टावर, लेक व्यू और मेडिसिन फॉरेस्ट यहां के खास आकर्षणों में से हैं। झील के अनोखे नजारे को देखने के लिए सुबह 9.30 से 3 बजे तक आने का समय निर्धारित है। यहां पैंथर, हिरण, सांप और बिशन जैसे कई जीन-जंतुओं को देखा जा सकता है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »