29 Mar 2024, 07:28:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एटीपी फाइनल्स के पहले दौर में निशिकोरी से हारे रोजर फेडरर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 4:03PM | Updated Date: Nov 12 2018 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के लिए साल के आखिरी टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फेडरर को इस टूर्नामेंट के राउंड-रोबिन के पहले दौर में जापान के अनुभवी खिलाड़ी केई निशिकोरी से हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड नम्बर-3 फेडरर को निशिकोरी ने 7-6 (4), 6-3 से मात दी और जीत के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत की। पिछले दो माह में फेडरर ने निशिकोरी को दो बार हराया था, लेकिन इस बार वह जापानी खिलाड़ी के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर पाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »