19 Apr 2024, 09:24:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियन गेम्स : अंकिता ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक किया पक्का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2018 12:03PM | Updated Date: Aug 23 2018 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जर्काता। भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने एशियाई खेलों की टेनिस स्पर्धा में बुधवार को हांगकांग की खिलाड़ी वोंग युडिस चोंग के खिलाफ अपना महिला एकल मुकाबला 2-0 से जीत सेमीफाइनल में जगह बना ली तथा इसी के साथ देश के लिये पदक सुनिश्चित कर दिया। 25 साल की अंकिता ने केवल 81 मिनट में चोंग को लगातार सेटों में 6-4, 6-1 से हराकर क्वार्टरफाइनल मैच जीत लिया। उन्होंने मैच में केवल दो डबल फाल्ट किए और पहले सर्व पर 73 फीसदी अंक जुटाये। भारतीय खिलाड़ी ने विपक्षी खिलाड़ी के खिलाफ 17 विनर्स लगाये। अंकिता अब सेमीफाइनल में चीन की अनुभवी शुआई झांग के खिलाफ उतरेंगी। पुरुष एकल में हालांकि राउंड-16 के मुकाबले में रामकुमार रामनाथन को 1--2 से हार झेलनी पड़ी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »