20 Apr 2024, 08:40:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई गेम्‍स : टेनिस में हारी भारत की अंकिता और करमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2018 12:53PM | Updated Date: Aug 21 2018 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना और करमन कौर थांडी को एशियाई खेलों में मंगलवार को महिला एकल के अंतिम-16 राउंड में अपने अपने एकल मुकाबलों में हार झेलनी पड़ गई। अंकिता को जापानी खिलाड़ी एरी होजोमी के हाथों 0-2 से शिकस्त मिली जबकि करमन को भी एकल दौर में हार मिली। उन्हें चीनी ताइपे की शुओ एन लियांग ने 1-2 से पराजित किया।
 
करमन ने अच्छी शुरूआत करते हुये पहला सेट 6-2 से जीता लेकिन लियांग ने फिर वापसी करते हुये 2-6, 6-4, 7-6 से मैच जीत क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। वहीं अंकिता को लगातार सेटों में होजोमी ने 6-1, 6-2 से आसानी से हराया। मिश्रित युगल में हालांकि दोनों महिला खिलाड़यिों की चुनौती बची हैं।
 
अंकिता और अनुभवी रोहन बोपन्ना की जोड़ी कोरिया के नारी किम और जीमून ली के खिलाफ राउंड-32 में उतरेगी जबकि करमन और दिविज शरण की जोड़ी अंतिम-16 में जगह बना चुकी है और कजाखिस्तान की एना डानिलिना और एलेक्सांद्र नेदोवीसोव के खिलाफ खेलेगी। पुरूष युगल में सुमित नागल और रामकुमार रामनाथन के अलावा बोपन्ना और शरण चुनौती पेश करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »