25 Apr 2024, 09:52:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विंबलडन : दूसरे दौरे में पहुंचे बोपन्ना और बालाजी-विष्णु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2018 6:27PM | Updated Date: Jul 6 2018 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार फ्रांस के एडवर्ड रोजर वेसेलीन तथा श्रीराम बालाजी और विष्णु वर्धन की भारतीय जोड़ी ने पहले दौर के मुकाबले जीतकर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दौर में जगह बना ली है।
 
बोपन्ना और वेसेलीन ने आस्ट्रेलियाई जोड़ी एलेक्स डी मिनोर और आॅस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को एक घंटे 29 मिनट में 6-2, 6-4 से हराया जबकि विष्णु और बालाजी ने न्यूजीलैंड के मार्कस डेनियल और हॉलैंड के वेस्ली कूलहॉफ को दो घंटे 21 मिनट में 7-6, 6-4, 7-6 से हराया। दूसरे दौर में बोपन्ना और वेसेलीन का डेनमार्क के फ्रेडरिक नीलसन और ब्रिटेन के जो सेलिसबरी से मुकाबला होगा। विष्णु और बालाजी जापान के बेन मैकलेक्लेन और जर्मनी के जान लेनार्ड स्ट्रफ से भिड़ेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »