19 Apr 2024, 08:49:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विंबलडन: क्वेरी और राओनिक तीसरे दौर में, वोज्नियाकी उलटफेर का शिकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2018 1:46PM | Updated Date: Jul 6 2018 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। अमेरिका के सैम क्वेरी और कनाडा के मिलोस राओनिक ने वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में जीत के क्रम को बनाये रखते हुये पुरूष एकल के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है, लेकिन दूसरी वरीय डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी को उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। 11वीं वरीय अमेरिका के क्वेरी ने यूक्रेन के गैर वरीय सर्जेई स्टाकोवस्की के खिलाफ पहले सेट में टाईब्रेक से उबरने के बाद 7-6 6-3 6-3 से जीत अपने नाम कर दूसरे दौर का मुकाबला जीता जबकि 13वीं वरीय कनाडाई खिलाड़ी राओनिक ने आस्ट्रेलिया के जॉन मिलीमैन को 7-6 7-6 7-6 से हराया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »