29 Mar 2024, 13:40:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शोएब के साथ फोटो पर आए भद्दे कमेंट्स से भड़कीं सानिया मिर्जा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2018 2:26PM | Updated Date: Jun 19 2018 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एक गुस्से से भरा ट्वीट किया है। ईद के मुबारक मौके पर सानिया ने अपने परिवार के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके शौहर शोएब मलिक भी नजर आए। इस फोटो को लेकर लोगों ने सानिया को कुछ भद्दे ट्वीट्स किए। इसके बाद सानिया अपना आपा खो बैठीं और सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा भी जाहिर किया। सानिया ने 16 जून को ट्विटर पर लिखा, 'ट्विटर और इंस्टाग्राम पर मैं अपने आप को कई जगह मेंशन देख रही थी। मुझे लगा कि कैसे कोई ईद के मुबारक मौके पर भी बकवास करने से बाज नहीं आता।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »