29 Mar 2024, 12:43:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रमंडल खेल : जोशना क्वार्टरफाइनल में, दीपिका-विक्रम हारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 3:47PM | Updated Date: Apr 6 2018 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोल्ड कोस्ट। भारत की जोशना चिनप्पा ने शुक्रवार को अपना मुकाबला जीतकर 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की स्क्वैश प्रतियोगिता के महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया लेकिन दीपिका कार्तिक पल्लीकल और विक्रम मल्होत्रा को हार का सामना करना पड़ा।
 
जोशना ने प्री क्वार्टरफाइनल में आॅस्ट्रेलिया की तमिका साक्बी को 11-6, 11-8, 11-4 से पराजित किया जबकि स्टार खिलाड़ी दीपिका को इंग्लैंड की एलिसन वाटर्स  ने 3-0 से हराकर बाहर कर दिया। पुरुष वर्ग में भारत के विक्रम मल्होत्रा को इंग्लैंड के निक मैथ्यू ने 40 मिनट में 3-1 से हराया। मैथ्यू ने यह मुकाबला 11-6, 8-11, 11-6, 11-6 से जीता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »