29 Mar 2024, 19:35:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युकी भांबरी ने डेविस कप टीम से वापस लिया अपना नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 11:56AM | Updated Date: Mar 27 2018 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। युकी भांबरी ने अगले महीने डेविस कप एशिया/ओसियाना ग्रुप-1 के दूसरे दौर में चीन के खिलाफ होने वाले मुकाबले से भारतीय टीम से अपना नाम वापस ले लिया है। भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ी युकी के स्थान पर प्रजनेश को टीम में शामिल किया गया है। डेविस कप में भारत 6-7 अप्रैल को चीन के सामने उतरेगा।
 
मियामी ओपन के दूसरे दौर में अमेरिका के जैक सॉक से मात खाकर बाहर होने वाले युकी को कंधे में चोट लग गई है। भारतीय टीम के कोच जीशान अली का कहना है कि युकी का बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है। अली ने कहा, उन्होंने हमें सुबह एक ई-मेल भेजा और बताया कि वह चोटिल हैं और खेल नहीं पाएंगे। हमारे लिए यह बड़ा झटका है। इससे पहले हम जीत के दावेदार माने जा रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »