24 Apr 2024, 05:00:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चीनी व जापानी खिलाड़ियों ने जीते जर्मन ओपन के खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 10:56AM | Updated Date: Mar 27 2018 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रेमेन। चीन के टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने जर्मन ओपन में पुरुष एकल और युगल वर्ग के खिताब पर कब्जा जमाया है। जबकि महिला एकल व युगल वर्ग के खिताब जापान की खिलाड़ियों की झोली में गए। चीनी खिलाड़ी मा लोंग ने अपने हमवतन खिलाड़ी शु शिन को 4-1 से मात देकर पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता।
 
लोंग ने इसके बाद शु के ही साथ मिलकर पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में दक्षिण कोरिया के ली सांग-सु और जेयुंग यंगसिक की जोड़ी को 3-0 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। महिला एकल वर्ग में जापान की कासुमी इशिकावा ने दक्षिण कोरिया की सियो ह्यो वोन को 4-1 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। जापान की हीना हयाता और मीमा इटो की जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की जियोन जी ही और यांग हा यून की जोड़ी को 3-1 से मात देकर महिला युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। इस साल जर्मन ओपन टूर्नामेंंट में 47 देशों के कुल 248 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »