16 Apr 2024, 22:13:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फेडरर का सपना टूटा, डेल पोत्रो पहली बार इंडियन वेल्‍स के चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 1:16PM | Updated Date: Mar 19 2018 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंडियन वेल्स। अर्जेंटीना के डेल पोत्रो ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में तीन मैच अंक बचाते हुए यहां विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन रोजर फेडरर का सपना तोड़ कॅरियर में पहली बार इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है।
 
पोत्रो ने खिताबी मुकाबले में स्विटजरलैंड के फेडरर को उनकी वर्ष 2018 की पहली शिकस्त भी दी जिसके साथ ही उनकी सत्र में लगातार 17 मैच जीतने की लय भी टूट गयी। वहीं अर्जेंटीना के खिलाड़ी की यह मास्टर्स 1000 में पहली जीत है। 
 
पोत्रो की नौ वर्ष पहले यूएस ओपन खिताब के बाद से यह करियर की पहली बड़ी जीत है। उन्होंने गत चैंपियन फेडरर को तीन सेटों के कड़े मुकाबले में 6-4 6-7 7-6 से हराया जिससे 36 वर्षीय खिलाड़ी का रिकार्ड छठी बार इंडियन वेल्स में खिताब जीतने का सपना भी टूट गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »