25 Apr 2024, 13:23:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोजर फेडरर छठी बार बन सकते हैं इंडियन वेल्स ‘मास्टर्स’ ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 11:44AM | Updated Date: Mar 19 2018 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपनी लय को बरकरार रखते हुए इंडियन वेल्स मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका मुकाबला दुनिया के 8वें नंबर के खिलाड़ी हुआन मार्टिन डेल पोत्रो से होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में स्विस स्टार को 49वें नंबर के खिलाड़ी बोर्ना कोरिच ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने पहला सेट 5-7 से गंवाने के बाद दूसरा और तीसरा सेट 6-4, 6-4 से जीता। फेडरर ने इस सत्र में जीत का रिकार्ड जारी रखते हुए 17वां मुकाबला जीता।
 
इससे पहले उनका करियर की सर्वश्रेष्ठ शुरूआत 2006 में रही थी, जिसमें उन्होंने लगातार 16 मैच जीते थे। फेडरर का छठा खिताब होगा गत चैंपियन की नजर अपने खिताब को बचाते हुए छठीं बार इंडियन वेल्स का ताज अपने सिर पर सजाने की होगी। फेडरर ने 2017 में स्टॉन वावरिंका को 6-4, 7-5 से हराते हुए खिताब अपने नाम किया था।
 
इससे पहले 2004 से लेकर 2006 तक लगातार तीन खिताब और 2012 में इंडियन वेल्स मास्टर्स को अपने नाम किया था। वहीं हुआन की कोशिश पहली बार इस खिताब को अपने घर ले जाने पर है। इससे पहले 2013 में हुआन फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन राफेल नडाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।  हुआन डेल पोत्रो ने कनाडा के मिलोस राओनिच को महज 65 मिनट में 6-2, 6-3 से शिकस्त दी फाइनल में प्रवेश किया ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »