28 Mar 2024, 17:44:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रामकुमार रामनाथन कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर, युकी फिसले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 5:34PM | Updated Date: Feb 27 2018 5:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रामकुमार रामनाथन ने सोमवार को जारी एटीपी रैंकिंग में सात स्थान के फायदे के साथ कॅरियर का सर्वश्रेष्ठ 133वां स्थान हासिल किया, लेकिन देश के नंबर एक एकल खिलाड़ी युकी भांबरी चार स्थान के नुकसान से 105वें स्थान पर खिसक गए। दुबई में क्वालीफायर की बाधा को पार करने में नाकाम रहे युवा सुमित नागल चार स्थान के नुकसान से 220वें पायदान पर हैं।
 
प्रजनेश गुणेश्वरन 10 स्थान के फायदे से 232वें स्थान पर हैं। युगल में रोहन बोपन्ना 20वें स्थान के साथ भारत के शीर्ष खिलाड़ी बने हुए हैं। दिविज शरण तीन स्थान के नुकसान से 54वें जबकि लिएंडर पेस भी तीन स्थान के नुकसान से 52वें स्थान पर हैं। महिला एकल में अंकिता रैना पांच स्थान के फायदे से 250वें पायदान पर हैं जबकि करमन कौर थंडी 281वें स्थान पर बरकरार हैं। युगल में सानिया मिर्जा एक स्थान के फायदे से 13वें नंबर पर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »