28 Mar 2024, 23:20:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस के इस स्‍टार खिलाड़ी ने लिया डेविस कप से संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2018 6:15PM | Updated Date: Feb 12 2018 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्राग। चेक गणराज्य के टेनिस खिलाड़ी टोमस बर्डिच ने डेविस कप से संन्यास ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, 32 वर्षीय बर्डिच ने रविवार को कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर वह बिना आराम लिए नहीं खेल सकते। विश्व रैंकिंग में 16वें पायदान पर मौजूद खिलाड़ी ने कहा कि अगर वह अपने पेशेवर करियर को बढ़ाना चाहते है तो उन्हें आराम करने और अपनी ताकत को बचाने की जरूरत है। 
 
बर्डिच ने कहा कि वह दो बार डेविस कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनकर खुश हैं। बर्डिच ने 2003 से 2013 के बीच चेक गणराज्य के लिए डेविस कप में लगातार भाग लिया। उन्होंने 2012 और 2013 में चेक गणराज्य को डेविस कप दिलाया। उन्होने अपना अंतिम डेविस कप मैच 2016 में जर्मनी के खिलाफ खेला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »