23 Apr 2024, 19:19:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

फेडरर ने आठवीं बार जीता बासेल खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2017 3:12PM | Updated Date: Oct 30 2017 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बासेल। विश्व के नंबर दो खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने अपना तूफानी प्रदर्शन जारी रखते हुए अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 6-7,6-4, 6-3 से हराकर आठवीं बार स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। 19 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन फेडरर ने रविवार को अपने घरेलू दर्शकों के सामने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए चौथी सीड डेल पोत्रो को दो घंटे 30 मिनट में पराजित किया। फेडरर ने इस जीत के साथ ही डेल पोत्रो से यहां 2012 और 2013 के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।
 
फेडरर ने अब विश्व के 19वें नंबर के डेल पोत्रो के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 24-18 कर लिया है। 36 वर्षीय फेडरर का इस वर्ष का यह सातवां खिताब हैं जिसमें आस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन भी शामिल हैं। फेडरर इससे पहले शंघाई में अपना दूसरा शंघाई मास्टर्स खिताब जीत चुके हैं। स्विस खिलाड़ी ने अब तक अपने करियर में 95 खिताब अपने नाम किये हैं और अब वह अमेरिका के जिमी कोर्नर्स  (109 खिताब) के बाद सर्वाधिक खिताब जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »