29 Mar 2024, 15:19:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

नडाल को पस्त कर फेडरर दूसरी बार बने शंघाई मास्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2017 5:04PM | Updated Date: Oct 15 2017 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। दूसरी वरीयता प्राप्त स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने निर्मम प्रदर्शन करते हुये विश्व के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल को रविवार को 6-4,6-3 से पस्त कर दूसरी बार शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। 19 ग्रैंड स्लेम खिताबों के बादशाह फेडरर ने एक घंटे 11 मिनट में ही नडाल को धूल चटा दी। फेडरर ने इस तरह शंघाई मास्टर का खिताब दूसरी बार जीता और एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 पर 27वीं जीत हासिल की। फेडरर ने इस जीत के साथ दूसरी बार शंघाई मास्टर्स का फाइनल खेल रहे नडाल का पहली बार यह खिताब जीतने का सपना भी तोड़ दिया।
 
फेडरर ने इस जीत के साथ हार्ड कोर्ट पर अपनी 700वीं जीत दर्ज की और इस साल टॉप-10 खिलाड़यिों के खिलाफ अपना रिकार्ड 10-1 पहुंचा दिया। फेडरर का यह 94वां खिताब था और ओपन युग में वह दूसरे नंबर पर मौजूद इवान लेंडल की बराबरी पर आ गये हैं। उनसे आगे सिर्फ जिमी कोनर्स हैं जिनके 109 खिताब हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »