25 Apr 2024, 04:29:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बीजिंग। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने अपना करिश्माई प्रदर्शन जारी रखते हुए आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को हराकर चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष एकल का खिताब जीत लिया। यहां रविवार रात शीर्ष वरीय नडाल ने एक घंटे 32 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में विश्व के 19 वें नंबर के किर्गियोस को 6-2, 6-1 से पराजित कर दूसरी बार चाइना ओपन का खिताब अपने नाम किया।
 
स्पेनिश खिलाड़ी ने इससे पहले 2005 में यहां खिताब जीता था।16 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन नडाल के करियर की यह 75वीं खिताबी जीत है। उन्होंने सात बार किर्गियोस की सर्विस ब्रेक की। नडाल ने इस जीत के साथ ही सिनसिनाटी ओपन के क्वार्टरफाइनल में मिली हार का बदला भी किर्गियोस से ले लिया। 31 वर्षीय नडाल ने 2013 के बाद से पहली बार एक सत्र में छह खिताब जीते हैं। उन्होंने इस सत्र में इससे पहले फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन का खिताब भी जीता है। स्पेनिश खिलाड़ी की यह लगातार 12वीं जीत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »