28 Mar 2024, 21:51:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अमेरिका की स्टीफंस ने जीता साल का आखिरी ग्रैंडस्लैम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2017 12:26PM | Updated Date: Sep 10 2017 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस अमेरिकी ओपन चैंपियन बन गई हैं। स्टीफंस ने शनिवार रात वर्ष के चौथे व अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में अमेरिका की ही मेडिसन कीज को 6-3, 6-0 से हराया। दोनों खिलाडिय़ों ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। 

24 वर्षीय स्टीफंस को 22 साल की कीज को हराने में जरा भी जोर नहीं आया। पहले सेट में कीज ने जरूर कुछ मुकाबला किया, लेकिन दूसरे में तो पूरी तरह से घुटने टेक दिए। स्टीफंस को 37 लाख डॉलर की इनामी राशि मिली। वर्ष 2002 के बाद पहली बार यूएस ओपन का फाइनल अमेरिकी खिलाडिय़ों के बीच खेला गया। 

स्टीफंस ग्रैंडस्लैम जीतने वाली पांचवीं गैर वरीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इस साल लातविया की जेलेना ओस्टपेंको ने भी गैर वरीय खिलाड़ी के रूप में फ्रेंच ओपन का खिताब अपनी झोली में डाला था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »