24 Apr 2024, 18:28:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस स्टार सेरेना के घर गूंजी किलकारी, दिया बेटी को जन्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2017 11:57AM | Updated Date: Sep 2 2017 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने एक बेटी को जन्म दिया। टेनिस स्टार सेरेना 35 वर्ष की उम्र में मां बनी।वह रेडिट के को-फाउंडर एलिक्स ओहानियन के साथ सगाई कर रखी है। जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद से सेरेना ने किसी भी प्रतियोगीता में भाग नहीं लिया।

इस दौरान उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की  तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही थी। सेरेना की बेटी के जन्म की जानकारी उनके कोच पैट्रिक माउराटोग्लॉउ ने शक्रवार को ट्विटर पर दी।

यही नहीं उनकी बड़ी बहन वीनस विलियम्स ने भी यूएस ओपन में अपने तीसरे दौर का मैच जीतने के बाद सेरेना के पहले बच्चे के जन्म की पुष्टि की। सेरेना के बच्चे के बारे में वीनस ने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं। और मौसी बनने की खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। हालांकि सेरेना और उनके पति ने अभी अपने बच्चे की जन्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »