25 Apr 2024, 20:14:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मारिन सिलिच को हराकर फेडरर 8वीं बार बने विंबलडन चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2017 9:02PM | Updated Date: Jul 16 2017 9:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ग्रास कोर्ट के बेताज बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 6-3, 6-1, 6-4 से ध्वस्त कर रिकॉर्ड 8वीं बार विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप का पुरूष एकल खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। 

         
35 साल के फेडरर विंबलडन को 8 बार जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। 11वीं बार विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप का पुरुष एकल फाइनल खेल रहे तीसरी सीड फेडरर ने सातवीं सीड सिलिच को एक घंटे 41 मिनट में मात दे दी। 
        
फेडरर ने अपने 8वें विंबलडन खिताब के साथ ब्रिटेन के विलियम रेनशॉ और अमेरिका के पीट सम्प्रास को पीछे छोड़ दिया। रेनशॉ ने 1968 में ओपन युग शुरु होने से पहले 7 बार यह खिताब जीता था जबकि सम्प्रास ने ओपन युग में 7 बार यह खिताब अपने नाम किया था। 
       
अब फेडरर इन दोनों दिग्गज खिलाड़यिों से आगे निकल गए है। फेडरर का यह 19वां ग्रैंड स्लेम खिताब भी है। उन्होंने इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता था। फेडरर का इस साल यह पांचवां खिताब है जिसमें दो ग्रैंड स्लेम खिताब शामिल हो गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »