26 Apr 2024, 00:52:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वीनस विलियम्स ने मैच के बीच बदला अंडरगार्मेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2017 2:40PM | Updated Date: Jul 5 2017 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। अमरीकी टेनिस स्टार वीनस विलियम्स ने कुछ दिन पहले अपनी कार से एक 78 साल के एक बुज़ुर्ग व्यक्ति को टक्‍कर मार दी थी। इस हादसे इस व्‍यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस को ने वीनस की गलती मानी थी। वहीं, दूसरी ओर विंबलडन में महिला मुकाबले के दौरान वीनस विलियम्स एक ओर विवादों में फंस गईं। यह विवाद अब उनके गुलाबी रंग के अंडरगार्मेंट को लेकर हुआ। 
 
मामले की शिकायत के बाद ब्रेक के दौरान वीनस ने उसको बदल लिया। दरअसल, विंबलडन में सबको व्हाइट कलर के कपड़े पहनने के सख्त निर्देश होते हैं। ऐसे में यह उस निर्देश का उल्लंघन था। सोमवार को वीनस का मुकाबला इलिसे मेर्टेस से था। वह महिला एकल वर्ग का पहले दौरा का मुकाबला था। उसमें अमेरिका की वीनस विलियम्स ने बेल्जियम की इलिसे मेर्टेस को सीधे सेटों में 7-6 (9-7), 6-4 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
 
मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने ही वीनस को उसे बदलने के लिए कहा था। चेंज करने से पहले वीनस का पिंक कलर का अंडरगार्मेंट साफ तौर पर दिख रहा था। वीनस ने छह बार महिलाओं के सिंगल्स मुकाबले का टाइटल जीता हुआ है। वीनस अमेरिका के लिए टेनिस खेलती हैं। उनकी उम्र 37 साल है। उनका जन्म यूएस में हुआ था। सेरेना विलियम्स उनकी बहन हैं। वह भी टेनिस खेलती हैं। दोनों बहनों ने टेनिस में अच्छा नाम कमाया है। वीनस ने सात बार ग्रैंड स्लैम (सिंगल्स) जीता हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »