20 Apr 2024, 02:07:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विंबलडन की 140वीं वर्षगांठ : Google ने सजाया डूडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2017 4:24PM | Updated Date: Jul 3 2017 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। विंबलडन के 140 साल पूरा होने पर गूगल ने डूडल के जरिए अपने तरीके से विश किया है। इस डूडल को अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, बांग्लादेश, समेत कई अन्य देशों में मनाया जा रहा है। तीन जुलाई के दिन ही विंबलडन अपनी 140वीं सालगिरह मना रहा है। 

गूगल ने इस डूडल में रुफस द हॉक को भी जगह दी है, जो डूडल के उपर से झांकते हुए नजर आ रहा है। आपको बता दें रुफस हॉक को कबूतरों को कोर्ट से दूर रखने के लिए रखा जाता है। अब यह विंबलडन का हिस्सा बन चुका है। गूगल का 'एल' चेयर अंपायर बन गया है।
 
ग्रास कोर्ट पर खेले जाने वाला यह टूर्नामेंट लॉन टेनिस का सबसे पुराना टूर्नामेंट है। ग्रास कोर्ट पर खेले जाने की वजह से इसे लॉन टेनिस के नाम से भी जाना जाता है। 1877 में  पहली बार विंबलडन का आयोजन किया गया था। उस साल केवल पुरुष सिंगल्स की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »