29 Mar 2024, 07:46:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सेरेना विलियम्स की बहन ने ली 78 साल के बुजुर्ग इंसान की जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2017 12:10PM | Updated Date: Jun 30 2017 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। 23 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन और दुनिया की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स की बहन वीनस विलियम्स की कार ने एक 78 साल के बुजुर्ग इंसान को टक्‍कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। फ़्लोरिडा के पाम बीच गार्डेंस के प्रवक्ता ने कहा कि इस बात की जांच हो रही है कि दुर्घटना में ग्रैंड स्लैम चैंपियन का क्या संबंध है। 

पुलिस ने माना वीनस की गलती 
बीते 9 जून को हुई इस घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई। इस खबर  को पहली बार प्रकाशित करने वाले टीएमजेड के अनुसार, पुलिस को लगता है कि गलती वीनस की है लेकिन उनके वकील ने कहा है कि यह एक दुर्घटना थी। 
 
बच गई पत्‍नी... 
जेरोम बार्सन अपनी कार से पत्नी के साथ जा रहे थे और एक चौराहे पर उनकी कार से टक्कर हुई। पुलिस को दिए बयान में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वीनस विलियम्स की कार अचानक उनके रास्ते में आ गई और जाम की वजह से आगे नहीं जा पाई। बार्सन की पत्नी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वो बच गई हैं। 
 
नहीं आए ध्‍यान भटकाने वाले कारण 
रिपोर्ट में कहा गया है, दूसरे ड्राइवर को रास्ता देने के अधिकार का वीनस ने उल्लंघन किया है। हालांकि इसमें साफ किया गया है कि इस दुर्घटना में ड्रग्स, अल्कोहल या मोबाइल फोन जैसे ध्यान भटकाने वाले कारण नहीं पाए गए। 
 
वीनस ने पुलिस को बताया...
सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 37 साल की वीनस विलियम्स ने पुलिस को बताया कि वो बुज़ुर्ग दंपत्ति की कार को देख नहीं पाई थीं और वो अपनी गाड़ी को धीमी रफ्तार से चला रही थीं। 
 
ये एक दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण 
विलियम्स के वकील ने एक बयान में कहा है, वीनस जब चौराहे पर पहुंचीं तो वहां हरी बत्ती थी। पुलिस का मानना है कि जिस समय दुर्घटना हुई, उस समय उनकी कार की रफ़्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटे। उनके अनुसार, प्रशासन ने इसके पीछे कोई और कारण या किसी उल्लंघन की बात नहीं कही है। ये एक दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी और वीनस ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 
 
टेनिस पर बहनों को दबदबा 
अगले सप्ताह वीनस लंदन में अपना 20वां विंबलडन टूर्नामेंट खेलने वाली हैं। पिछले दो दशकों से वीनस और उनकी बहन सरीना विलियम्स महिला टेनिस में अपना दबदबा बनाया हुआ है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »