29 Mar 2024, 15:14:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राफेल नडाल ने रचा नया इतिहास- 10वीं बार बने मोंटे कार्लो मास्टर्स के चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2017 10:29AM | Updated Date: Apr 24 2017 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। क्ले कोर्ट के बादशाह स्पेन के राफेल नडाल ने रविवार को 10वीं बार मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टुर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। नडाल ने फाइनल मुकाबले में हमवतन एल्बर्ट रामोस विनोलास को 76 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराते हुए खिताब अपने नाम किया।
 
इस जीत के साथ ही नडाल 1968 के बाद ओपन एरा में कोई खिताब 10 बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। क्ले कोर्ट पर नडाल का यह 50वां खिताब है और करियर का 70वां खिताब। इतना ही नहीं नडाल के करियर का यह 29वां एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 खिताब भी है और इस मामले में अब वह दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सर्बिया के स्टार नोवाक जोकोविक(30) से सिर्फ एक खिताब पीछे रह गए हैं।
 
किसी एक टूर्नामेंट में सर्वाधिक खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी इससे पहले नडाल और गुइलेर्मो विलास के नाम संयुक्त रूप से था। इस जीत के साथ विश्व के सातवें नंबर के पुरुष खिलाड़ी नडाल 1000 एटीपी प्वाइंट के साथ बार्सिलोना ओपन खिताब जीतने जाएंगे। जिसे नडाल ने नौ बार जीता। साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन से पहले नडाल इस मैच को जरूर जीतना चाहेंगे।
 
प्रतियोगिता में चौथे सीड के नडाल ने शुरुआत से ही अपने विरोधी पर दबाव बनाना शुरु किया लेकिन तीन ब्रेक प्वाइंट हासिल नहीं कर पाए। पहला गेम हाथ से फिसलने के बाद नडाल ने अपना खेल दिखाया और अपने बेहतरीन फोरहैंड टॉप स्पिन से रामोस को संभलने का मौका तक नहीं दिया। इसके बाद नडाल को खेलना रामोस के बस में नहीं था और 30 मिनट तक चले पहले सेट को नडाल ने 6-1 से जीत लिया।
 
रामोस ने इसके बाद वापसी की कोशिश की लेकिन 2-2 से गेम के बराबर होने के बाद नडाल ने एक बार फिर रामोस को बैकफुट पर धकेल दिया। दूसरे सेट में 4-3 से आगे निकलने के बाद नडाल 0-30 से पीछे चल रहे थे लेकिन ग्राउंड शॉर्ट विनर लगा कर उन्होंने वापसी कर ली। रामोस के डबल फॉल्ट के साथ नडाल ने 10वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। स्पेन के दोनों खिलाड़ी तीसरी बार आमने सामने थे और नडाल का रिकॉर्ड 3-0 का रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »