25 Apr 2024, 16:59:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोजर फेडरर ने 5वीं बार जीता इंडियन वेल्स का खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2017 3:45PM | Updated Date: Mar 20 2017 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंडियन वेल्स। अपनी पुरानी सुनहरी फार्म में दिखाई दे रहे स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने एक बार फिर हमवतन स्टेनिसलास वावरिंका पर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए यहां इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में अपना रिकाॅर्ड संयुक्त पांचवां खिताब हासिल कर लिया है।

35 वर्षीय फेडरर ने वावरिंका को लगातार सेटों में 6-4 7-5 से हराया और पांचवीं बार यहां खिताब जीता। वह इसी के साथ इंडियन वेल्स का खिताब पाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं। 
 
छह महीने की चोट के बाद वापसी करने और फिर जनवरी में आॅस्ट्रेलियन ओपन के जरिए अपना 18वां ग्रैंड स्लेम जीतने वाले फेडरर ने इंडियन वेल्स में कमाल का प्रदर्शन किया और बिना एक भी सेट गंवाए फाइनल तक पहुंचे। आॅस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में भी वह वावरिंका से भिड़े थे जहां उन्होंने जीत दर्ज की थी और इस बार भी वावरिंका कोई अपवाद साबित नहीं हो पाए।
 
दो ग्रैंड स्लेम चैंपियनों के बीच इस हाईवोल्टेज मुकाबले में दोनों करीबी दोस्त ओपनिंग सेट में 5-4 के स्कोर पर फिर 10वें गेम तक सर्विस करते रहे जहां फेडरर ने 21 शॉट की रैली के बाद वावरिंका को हराया। इंडियन वेल्स के फाइनल में पहली बार पहुंचे 31 वर्षीय खिलाड़ी ने दूसरे सेट में बेहतर खेल दिखाया और सर्विस बचाकर 2-0 की शुरूआती बढ़त ली। लेकिन फेडरर ने अगले तीनों गेम जीते और वावरिंका की 12वें गेम में सर्विस ब्रेक कर 80 मिनट में मैच निपटा दिया।
 
        
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »