18 Apr 2024, 12:51:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फिर नंबर वन बनीं यह टेनिस स्‍टार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2017 2:16PM | Updated Date: Mar 13 2017 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जर्मनी की एंजेलिक केरबर, रोमानिया की सिमोना हालेप और अमेरिका की वीनस विलियम्स अपने-अपने मुकाबले जीतकर महिला एकल के तीसरे दौर में जगह बनाई। दूसरी वरीयता प्राप्त केरबर ने हमवतन आंद्रिया पेटकोविक को आसानी से 6-2, 6-1 से पराजित किया। 
इस जीत के साथ ही कर्बर एक बार फिर दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन गर्इं।
 
वह सोमवार को जारी होने वाली ताजा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स से फिर से नंबर एक का ताज छीन लेंगी। अगले दौर में केरबर का सामना फ्रांस की पौलिन पारमेटीयर से होगा, जिन्होंने कजाखिस्तान की यूलिया को 6-2, 6-3 से मात दी। चौथी वरीयता प्राप्त और 2015 की चैंपियन हालेप ने क्रोएशिया की डोना वेकिक को 6-4, 6-1 से पराजित किया। 
 
12 वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी वीनस ने सर्बिया की जेलेना जांकोविक को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-6, 7-6, 6-1 से मात दी। अन्य मुकाबलों में अमेरिका की मेडिसन कीज ने कोलंबिया की मारियाना ड्यूक मैरिनो को 6-1, 7-5 से, डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी ने पोलैंड की क्वालिफायर मगदा लिनटी को 6-3, 6-0 से और पोलैंड की एग्निएस्का राडवांस्का ने स्पेन की सारा सोरीबेस को 6-3, 6-4 से मात देकर तीसरे दौर में जगह बनाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »