24 Apr 2024, 13:48:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खुद को जन्मदिन पर ये तोहफा नहीं दे पाए बोपन्ना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2017 10:40AM | Updated Date: Mar 5 2017 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार पोलैंड के मार्सिन मत्कोवस्की शनिवार को नीदरलैंड्स के ज्यां जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाऊ की जोड़ी से हारकर दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीतने से चूक गए। 
 
रोजर और टेकाऊ की जोड़ी ने बोपन्ना और मत्कोवस्की की जोड़ी को खिताबी मुकाबले में एक घंटे 19 मिनट में 4-6, 6-3, 10-3 से पराजित किया। अगर बोपन्ना यह खिताब जीत जाते तो इस साल का उनका यह दूसरा और ओवरआॅल 16वां खिताब होता, लेकिन अपने 38वें जन्मदिन पर वह ऐसा नहीं कर सके। बोपन्ना ने साल के शुरू में चेन्नई में हमवतन जीवन नेदुनचेझियन के साथ चेन्नई ओपन का खिताब जीता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »