18 Apr 2024, 23:53:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया मिर्जा पर टैक्स चोरी का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2017 10:59AM | Updated Date: Feb 9 2017 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पर टैक्स चोरी का आरोप लगा है। सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने सानिया मिर्जा को नोटिस जारी किया है। सानिया को यह नोटिस 6 फरवरी को भेजा गया था। नोटिस में सानिया मिर्जा को 16 फरवरी तक पेश होने के लिए कहा गया है। साथ ही सानिया को डिपार्टमेंट की तरफ से बगैर इजाजत देश छोडने से भी मना किया गया है। 

सानिया को यह नोटिस उनके हैदराबाद के घर के पते पर भेजा गया गया है। यह समन 20 लाख रुपए सर्विस टैक्स देने से जुड़ा है। नोटिस में कहा गया है कि फाइनेंस एक्ट, 1994 के प्रोविजंस और नियमों के तहत सर्विस टैक्स का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर आपसे पूछताछ की जानी है। हांलांकि इस मामले में सानिया मिर्जा को यह छूट दी गई है कि अगर वह खुद उपस्थित नहीं हो सकती तो उनकी तरफ से कोई एजेंट आ सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »