19 Apr 2024, 22:31:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डेविस कप में उलटफेर का शिकार होने से बचे नोवाक जोकोविच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 4 2017 3:27PM | Updated Date: Feb 4 2017 3:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बचे और रूस के खिलाफ डेविस कप विश्व ग्रुप मुकाबले में उन्होंने सर्बिया को 2-0 से बढ़त दिला दी।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन से दूसरे ही दौर में बाहर हुए 12 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन जोकोविच ने दानिल मेदवेदेव को 3-6, 6-4, 6-1 से हराया। इससे पहले दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी विक्टर ट्रोइकी ने 52वीं रैंकिंग वाले कारेन काचानोव को 6-4, 6-7, 6-3, 1-6, 7-6 से हराकर सर्बिया को जीत के साथ शुरूआत दिलाई थी।

इस मुकाबले के विजेता का सामना क्वार्टर फाइनल में पांच बार के चैम्पियन स्पेन या क्रोएशिया से होगा। स्पेन टीम में 14 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रफेल नडाल नहीं है जो आस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल तक पहुंचे थे।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »