29 Mar 2024, 07:53:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सेरेना और कोंटा में होगा क्वार्टरफाइनल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2017 4:53PM | Updated Date: Jan 23 2017 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबोर्न। विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने अपने विजयी अभियान को बढ़ाते हुए आॅस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचा दिया है जहां उनके सामने अब युवा खिलाड़ी ब्रिटेन की जोहाना कोंटा की चुनौती रहेगी। दूसरी सीड सेरेना ने महिला एकल के चौथे दौर में 16वीं सीड चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा को लगातार सेटों में 7-5  6-4 से हराया जबकि नौवीं सीड कोंटा ने 30वीं सीड रूस की एकातेरिना माकारोवा को 6-1  6-4 से आसानी से पराजित किया। 
 
अपने कॅरियर के 23वें एकल ग्रैंड स्लेम के लिए खेल रहीं 35 वर्षीय अनुभवी सेरेना और उनकी बड़ी बहन 36 वर्षीय वीनस अब महिलाओं के ड्रॉ में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बचीं हैं। सेरेना ने वर्ष 2003 में पहली बार आॅस्ट्रेलियन ओपन में अपनी बड़ी बहन को हराकर खिताब जीता था। 
सेरेना ने इस बारे में कहा - यह अच्छी बात है क्योंकि मेरी उम्र की अधिकतर खिलाड़ी इस स्तर पर टेनिस नहीं खेलती हैं। वीनस और मैं तो मानसिक रूप से आठ और नौ साल के ही हैं इसलिए हम इतना अच्छा खेल पाते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »