29 Mar 2024, 12:54:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डेविस कप में नहीं दिखेगा ब्रायन बंधुओं का करिश्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2017 11:28AM | Updated Date: Jan 23 2017 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। ब्रायन बंधुओं बॉब और माइक की टेनिस जगत की सबसे सफल जोड़ी अब अमेरिका की तरफ से डेविस कप में खेलते हुए नजर नहीं आएगी। इस जोड़ी ने रविवार को इस प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट से संन्यास लेने की घोषणा की। ब्रायन बंधुओं के नाम पर कई खिताब दर्ज हैं।
 
उन्होंने 2003 में डेविस कप में पदार्पण किया था और तब से वह अमेरिकी टीम का अहम अंग रहे हैं। उनकी अगुवाई में अमेरिका ने 2007 में रूस को हराकर डेविस कप जीता था। ब्रायन बंधुओं ने डेविस कप में कुल 29 मैच खेले, जिनमें से 24 में उन्होंने जीत दर्ज की। पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में डेविस कप से हटने की घोषणा की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »