19 Apr 2024, 17:43:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुमित को ‘शराबी’ बताने वाले टेनिस संघ पर भड़के सोमदेव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2017 11:22AM | Updated Date: Jan 19 2017 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हाल ही में प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास लेने वाले भारत के सोमदेव देववर्मन ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) को जमकर लताड़ा है। सोमदेव ने एआईटीए को लंबी चिट्ठी लिखी है। दरअसल हाल ही में चुनी गई डेविस कप टीम से युवा खिलाड़ी सुमित नागल को बाहर रखा गया है। एआईटीए ने नागल को बाहर रखने की वजह उनका खराब व्यवहार और शराबी होना बताया है। सोमदेव को इसी पर आपत्ति है क्योंकि उनके मुताबिक नागल चोटिल हैं और चयन के लिए उपलब्ध ही नहीं हैं।
 
उन्होंने एआईटीए पर एक उभरते हुए खिलाड़ी को बदनाम करने का आरोप लगाया है। सोमदेव ने एआईटीए को एक लंबा पत्र लिखा है जिसमें पूछा है कि आखिर इस तरह की खबरों से संघ साबित क्या करना चाहता है? क्या संघ में किसी को पता भी है कि नागल चयन के लिए क्यों उपलब्ध नहीं थे? नागल कंधे की चोट से जूझ रहे हैं। वो खुद उनकी फिटनेस पर उनके साथ काम कर रहे हैं, लेकिन बजाए अपने एक उभरते खिलाड़ी की केयर करने के संघ उनके बारे में इस तरह से खबरें दे रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »