25 Apr 2024, 18:18:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बोपन्ना-जीवन पहली बार बने चेन्नई ओपन चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2017 2:35PM | Updated Date: Jan 9 2017 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। रोहन बोपन्ना और जीवन नेदुनचेझियन की भारतीय जोड़ी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल खिताब जीता। रविवार को खेले गए फाइनल में बोपन्ना-जीवन की जोड़ी ने हमवतन पूरव राजा और दिविज शरण को 6-3, 6-4 से हराया। बोपन्ना और जीवन ने पहली बार यह खिताब जीता है। भारत को टूर्नामेंट में चार साल बाद युगल खिताब मिला है। लिएंडर पेस ने यांको टिप्सारेविच के साथ 2012 में आखिरी बार यह खिताब जीता था। 36 वर्षीय बोपन्ना के कॅरियर का यह 15वां खिताब है, जबकि 28 वर्षीय जीवन
ने अपना पहला खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की। 
 
एकल में बतिस्ता विजेता : दूसरी वरीयता प्राप्त स्पेन के रॉबर्टो बतिस्ता अगुत ने 447480 डॉलर की पुरस्कार राशि वाले चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब अपने नाम किया। फाइनल में बतिस्ता ने रूस के डेनिल मेदवेदेव को 1 घंटे 14 मिनट चले मुकाबले में 6-3, 6-4 से पराजित किया। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »