20 Apr 2024, 05:37:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी सेरेना विलियम्स, बॉयफ्रेंड से की सगाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2016 2:59PM | Updated Date: Dec 30 2016 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका की टेनिस सनसनी सेरेना विलियम्स जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सेरेना विलियम्स ने अपने दो साल पुराने बॉयफ्रेंड रेडिट को-फाउंडर एलेक्सिस ओहेनियन से सगाई कर ली है। इस बात की पुष्टि सेरेना ने एक सोशल नेटवर्किंग साइट रेडिट पर काविता पोस्ट कर के दी। विलियम्स ने कविता के जरिए बताया कि जब वह घर आईं तो देखा कि उनका बैग ओहनियन के सरप्राइज ट्रिप पर जाने के लिए पैक था। वे दोनों रोम के लिए निकले। 
 
विलियम्स और ओहेनियन की मुलाकात सबसे पहले सेन फ्रांसिस्को के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। रेस्टोरेंट मैनेजमेंट की तरफ से सीसीटीवी फुटेज विडियो जारी है जिसमे विलियम्स और उनके बॉयफ्रेंड डिनर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खबरों के मुताबिक, फिलहाल दोनों छुट्टियां मनाने के लिए रोम गए हुए हैं। फिलहाल शादी की कोई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। सेरेना ने जुलाई में अपना सातंवा विम्बलडन खिताब जीता था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »