29 Mar 2024, 11:00:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने टेनिस को कहा अलविदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2016 12:15PM | Updated Date: Dec 29 2016 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। दुनिया की पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया की एना इवानोविच ने बुधवार को खेल से संन्यास लेने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। 29 वर्षीय एना ने 2008 में फ्रेंच ओपन खिताब जीता था और वह 12 सप्ताह तक दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रही थीं।

एना ने कहा संन्यास का फैसला मेरे लिए कठिन है लेकिन मैं अपने सफल प्रोफेशनल टेनिस कॅरियर से खुश हूं। मैं खुश हूं कि मैं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रही और फ्रेंच ओपन खिताब जीता। शारीरिक परेशानियों के कारण भी अब आगे खेलना मुश्किल है। मैंने खेल के उच्च स्तर को देखा है। मैंने 15 डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीते। बहुत सारी अच्छी यादें हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »