25 Apr 2024, 21:13:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला और अश्वेत होना रहा चुनौतीपूर्ण - सेरेना विलियम्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2016 9:50AM | Updated Date: Dec 29 2016 9:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। टेनिस की दुनिया में लंबे समय से अपनी धाक जमाकर रखने वालीं अमेरिका की सेरेना विलियम्स का मानना है कि एक महिला होने और साथ ही अश्वेत होने से उन्हें कॅरियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। कॅरियर की इतनी ऊंचाइयों के बावजूद सेरेना का मानना है कि महिला होने के कारण उनकी उपलब्धियों को उतना सम्मान नहीं मिला जितना पुरुषों को दिया जाता है। सेरेना ने कहा कि मुझे लगता है कि एक महिला और साथ ही अश्वेत होने से समाज में मुझे कई परेशानियां उठानी पड़ीं।
 
शायद यदि मैं पुरुष होती तो मुझे निश्चित ही बहुत पहले महान खिलाड़ी मान लिया जाता। सेरेना ने कहा कि यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है कि जब नस्लवाद या महिलाओं के बारे में कुछ आपत्तिजनक बात होती है तो आप कुछ कह न सकें, जबकि आप बहुत कुछ महसूस कर रहे होते हैं। कई बार मुझे अपने शरीर के लिए भी बहुत भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा है। फिर मुझे लगा कि इसी शरीर ने मुझे इस स्तर तक पहुंचाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »